बिहार
मोतिहारी के रघुनाथपुर वार्ड 4 में चाकू गोदकर स्टैंड इंचार्ज की हत्या, पिता व तीन महिला सहित 7 घायल, मर्डर का आरोप चचेरे भाई पर
By Deshwani | Publish Date: 17/7/2020 9:41:29 PM
मोतिहारी। शहर से सटे रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम स्टैण्ड इंचार्ज विनय सहनी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप चचेरे भाई पर लगा है। लिहाजा अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इधर इस हिसंक झड़प में मृतक स्टैंड इंचार्ज के पिता ध्रव सहनी व घर की तीन महिलाओं सहित 7 अन्य लोग चाकू से घायल हो गए हैं। घायलों में ध्रुव सहनी सहित कई लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं।
मृतक रधुनाथपुर वार्ड चार निवासी ध्रुव सहनी के पुत्र विनय सहनी थे। विनय सहनी रधुनाथपुर स्थित बस स्टैंड में बस इंजार्च थे। रघुनाथपुर ओपी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर लाश को कब्जे में लेकर आज देर रात करीब 9 बजे सदर अस्पताल पहुंचे है। सदर अस्पताल में मृतक विनय सहनी के परिजन व भारी सख्या में उनके शुभेच्छु भी पहुंचे हैं। बातें कर रहे थे कि विनय सहनी बहुत ही हंसमुख व व्यवहारिक व्यक्ति थे। शाम को भुजा खरीदकर आए थे। उसके बाद उनकी चाकू से उनकी हत्या कर दी गई। कुछ लोग इस हत्या के विरूद्ध सड़क जाम करने की बाते भी कर रहे थे।
सदर अस्पताल में पहुंचे परिजन का कहना है कि देर शाम जितेन्द्र सहनी साइकिल से आया। फिर ध्रव सहनी के घर में घुसकर चाकू से विनय सहनी पर बेरहमी से वार करने लगा। बीच बचाव कर रहे उनके पिता ध्रव सहनी भाई सोनू, दिनेश, अवधेश, छोटे भाई की पत्नी बहनोई सहित सात लोगों को चाकू से घायल कर दिया। बताया कि घड़ारी की जमीन के लिए यह हत्या की गई है।
घटना साढ़े 8 बजे की बताई गई है। चाकू के जख्म से स्टैण्ड इंचार्ज विनय सहनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस मृतक के शव को लेकर आज रात करीब 9 बजे सदर अस्पताल पहुंची है। मुफस्सिल इंस्पेक्टर आनंद कुमार, नगर थाना इंस्पेक्टर अभय कुमार दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं। एफआईआर के बाद इस हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। यह भी पता चलेगा कि परिजन एफआईआर में किन-किन लोगों पर इस हत्या कौन-कौन लोगा शामिल थे।