बिहार
रक्सौल शहर के व्यवसाई महेश सिकारिया की पुत्री साक्षी ने दसवीं की परीक्षा में हासिल किए 93.2% अंक
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2020 10:12:11 PMरक्सौल। अनिल कुमार। स्थानीय शहर के प्रमुख व्यवसाइयों में एक महेश सिकारिया की पुत्री साक्षी सिकारिया ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में 93.2% अंक लाकर अपने शहर, माता-पिता व शिक्षकों का मान-सम्मान बढ़ाई है।
साक्षी के पिता महेश सिकारिया ने अपने पुत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना किये हैं। एल.के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर गोटान, राजस्थान से पढ़ाई करने वाली साक्षी ने बताया कि वह आगे पढ़ कर मेडिकल सेवा में जाना चाहती है।