बिहार
आदापुर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव किया बरामद
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2020 10:03:19 PMरक्सौल। अनिल कुमार। आदापुर पुलिस ने श्यामपुर बाजार से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बुधवार को बरामद किया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। उक्त शव की पहचान नहीं हो सकी है।
इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह भिक्षाटन कर अपना जीवन यापन करता था। यह नहीं पता चल सका है कि वह कहां का निवासी है।