बिहार
आदापुर में फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2020 8:46:24 PMरक्सौल। अनिल कुमार। आदापुर प्रखंड अंतर्गत नकरदेई थाना क्षेत्र के नकरदेई(कुबरिया टोला) स्थित चन्द्रिका राम के गोहरौली में शुक्रवार को फंदे से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला है। जिसकी पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी भरत साह के 22 वर्षीय पुत्र बुलेट प्रसाद के रूप में की गयी है।
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचना दे दी है। लेकिन पुलिस को यह पता नहीं चल सका है कि उसकी हत्या हुई है या उसने आत्म हत्या की है। साथ ही इस गोहरौल में शव कैसे लटका है। आशंका है कि घटना गुरुवार की रात्रि में घटित हुई है। थानाध्यक्ष उदय कुमार पासवान ने दूरभाष पर बताया कि परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज कर अनुसंधान शुरू किया जायेगा।