ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बंजरिया पंचायत के मुखिया छबिला सिंह पर गोलीबारी कांड में छ पर एफआईआर, स्पेशल पुलिस टीम ने दो को गिरफ्तार किया
By Deshwani | Publish Date: 4/7/2020 11:00:00 PM
बंजरिया पंचायत के मुखिया छबिला सिंह पर गोलीबारी कांड में छ पर एफआईआर, स्पेशल पुलिस टीम ने दो को गिरफ्तार किया

मोतिहारी। बंजरिया पंचायत के मुखिया कुंवर सिंह उर्फ छबिला सिंह पर गोलीबार कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुखिया श्री सिंह के भाई राजीव कुमार ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

बीते बुधवार को बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के मालगोदाम रैक प्वाइंट पर रात करीब 8 बजे मुखिया कुंअर सिंह उर्फ छबिला सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी थी।  उन्हें एक गोली पेट में लगी है। उन्हें रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनका अभी भी इलाज चल रहा है। वे अभी आईसीयू में भर्ती हैं।
गिरफ्तार किए गए-
1. ओमप्रकाश सहनी, अंबिकानगर
2. मंजय सहनी
वहीं मुखिया श्री सिंह के भाई राजीव कुमार ने ओमप्रकाश सहनी, संजय सहनी, लक्ष्मी सहनी, मंजय सहनी व प्रभु सहनी को इस मामले में आरोपित किया है।
पुलिस का कहना है कि हमले वाले दिन अंबिकानगर में ही हत्या की साजिश रची गई थी। यहीं पर पार्टी भी हुई थी। दूसरी तरफ मुखिया श्री सिंह ने भी जनप्रतिधियों को अपने यहां भोजन पर बुलाया था। जनप्रतिनिधियों के साथ भोजन के बाद मुखिया श्री सिह जब रैक प्वाइंट की तरफ आए तो हमलावर इनकी रेकी कर रहे थे। हमले की तैयारी कर रहे थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS