मोतिहारी के मधुबन में बारात में चली गोली, सिरसा निवासी युवक की मौत, आर्म्स के साथ एक गिरफ्तार
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के मधुबन थाना के सवंगिया गांव में शुक्रवार की रात बारात में गोली चलने से रामकरण प्रसाद कुशवाहा नामक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। गोली चलाने के आरोप में मधुबन पुलिस ने पकड़ीदयाल के मठिया गांव निवासी रूपलाल प्रसाद को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से आर्म्स भी जब्त किए गए हैं। इसके पास से एक लोकल मेड पिस्टल, दो कारतूस व खोखा जब्त किया गया है।
मृतक रामकरण प्रसाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा बंगाली कॉलोनी निवासी थे।
मृतक का नाम-
रामकरण प्रसाद कुशवाहा- सिरसा, बंगाली कॉलोनी, मुफस्सिल थाना
हत्या का आरोपी-
रूपलाल प्रसाद- मठिया, पकड़ीदयाल
बीती रात मुफस्सिल थाना के गोढ़वा निवासी मोतीलाल प्रसाद के पुत्र सोनू की बारात मधुबन के सवंगिया गांव में दरोगा प्रसाद के यहां गई थी। सोनू की शादी दारोगा प्रसाद की पुत्री से हुई। मृतक रामकरण प्रसाद कुशवाहा इस शादी के अगुआ यानी मीडिएटर थे।
घटना के बारे में शुरू में खबर आई कि बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली चलने से मौत हो गई हैं। लेकिन बाद में पुलिस ने जांच के बाद बताया कि रामकरण प्रसाद कुशवाहा की हत्या की गई है। हत्या का आरोपित रूपलाल प्रसाद का मृतक रामकरण कुशवाहा साले थे।
हत्या के पीछे की कहानी-
रामकरण प्रसाद कुशवाहा सिरसा बंगाली कॉलोनी निवासी परशुराम प्रसाद कुशवाहा के पुत्र थे। सिकरहना डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय का कहना है कि हत्या का आरोपी रूपलाल राय की शादी मृतक रामकरण कुशवाहा की बहन सुनायना से शादी हुई थी। बाद में रूपलाल प्रसाद का संबंध सुनयना से छूट गया। फिर सुनयना की शादी रूपलाल राय के छोटे भाई सोना लाल से हो गई थी। उसी समय से रूपलाल राय अपनी ससुराल से बदले की भावना रखता था। बीती रात उसने अपने साले की गोली मारकर हत्या कर दी।