बिहार
बैंक में रुपया जा रहे व्यक्ति से 2 लाख 60 हजार लूटने के मामले में मलाही से एक गिरफ्तार, दूसरे को पकड़ने को रघुनाथपुर में भी रेड
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2020 11:49:14 PMमोतिहारी। बीते 8 जून को 2 लाख 60 हजार रुपए लूटने के मामले में मलाही पुलिस ने मलाही से एक सदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक रितिक गिरि है। एक अन्य बदमाश की गिरफ्तारी के लिए रघुनाथपुर के वार्ड 6 में रेड की गई है।
पुलिस ने बताया किगिरफ्तार रितिक 8 जून को 2 लाख 60 हजार रुपए लूटने में शामिल था। जिसने स्वीकारोक्ति बयान में मलाही निवासी गुलशन कुमार की संलिप्ता भी स्वीकारी है। गिरि ने बताया है कि गुलशन भी लूट में शामिल था। फिलहाल वह रघुनाथपुर ओपी के रघुनाथपुर वार्ड 6 में रहता है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए गुरुवार की शाम रघुनाथपुर में रेड की गई। लिहाजा गुलशन मौके से बच निकलने में कामयाब हो गया है।
बीते 8 जून को एक व्यक्ति से 2 लाख 60 हजार की लूट हुई। वह व्यक्ति एक्सिस बैंक में रुपए जमा करने जा रहे थे। तभी रास्ते में हथियार के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने रुपए लूट लिए। और फरार हो गए।