बिहार
मोतिहारी के सुगौली में असंयमित वे तेज ड्राइविंग से दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत, दो लोग गंभीर जख्मी
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2020 11:10:45 PMफाइल फोटो- देशवाणी।
सुगौली। सुगौली थाना क्षेत्र के छपरा बहास में एनएच 28 ए पर अनियंत्रित व तेज बाइक चलाने के कारण दो बाइक आमने सामने से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।
लोगों का मानना है कि आजकल जितनी भी दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन दुर्घटनाओं में ज्यादातर युवा ही शामिल रह रहे हैं। दुर्घटना का कारण बाइक को अनियंत्रित ढंग से काफी तेज गति बताया जा रहा है।
मृतकों की पहचान बंजरिया के ब्रह्मपुरी निवासी प्रदीप महतो 25 वर्ष व पकड़ीदयाल निवासी नितेश तिवारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र छपवा चौक से मोतिहारी जाने वाले एनएच 28 ए पर छपरा बहास के चांदनी पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार की रात दो बाइक के आमने सामने के टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे घायलों को लेकर सगौली थाना की पुलिस सदर अस्पताल आई थी।
मिली जानकारी के अनुसार कल रात दोनों बाइक पर दो-दो व्यक्ति सवार थे। जो बाइक तेज होने के कारण दोनों बाइक एक-दूसरे से टकरा गई। घटना को देख राहगीरों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार को दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं दोनों घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया गया।
मृतक की पहचान बंजरिया थाना के ब्रह्मपुरी निवासी सुखल महतो का 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप महतो व पकड़ीदयाल के रामएकबाल तिवारी का 25 वर्षीय पुत्र नितेश तिवारी के रूप में की गई है। मोतिहारी में पकड़ीदयाल के नवीन कुमार का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।