बिहार
छतौनी, बरियारपुर, कोटवा व बंजरिया के सिंघिया में रेडकर भारी मात्रा में शराब बरामद 8 गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2020 11:00:00 PMफाइल फोटो- देशवाणी।
मोतिहारी। पुलिस ने गुरुवार को रेड कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। वहीं शराब कारोबार के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पांच लोगों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। पुलिस ने बंजरिया से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि छतौनी व कोटवा से एक-एक लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस ने छतौनी से दो सौ पाउच के साथ तुरकौलिया के शंकर सरैया निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रंजीत कुमार की बाइक भी जब्त कर ली है। बंजरिया पुलिस ने सिंघिया सागर गांव में रेडकर 3 हजार लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। यहां से 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।कोटवा के करिया गांव में रेड कर दुकानदार संतोष महतो को गिरफ्तार किया गया है। यहां से 5 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई है।
बरियापुर से छतौनी पुलिस ने रेड कर 81 लीटर चुलाई शराब जब्त की है। यहां से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि सभी कारोबारी मौके से फरार हो गए है। पांच कारोबारियों को चिन्हित किया गया है।