ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मुखिया छबिला सिंह को मोतिहारी के बापूधाम रैक प्वाइंट पर अपराधियों ने गोली मारी, गंभीर घायल, रहमानिया में चल रहा है इलाज
By Deshwani | Publish Date: 1/7/2020 8:32:08 PM
मुखिया छबिला सिंह को मोतिहारी के बापूधाम रैक प्वाइंट पर अपराधियों ने गोली मारी, गंभीर घायल, रहमानिया में चल रहा है इलाज

मोतिहारी। बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के मालगोदाम रैक प्वाइंट पर बुधवार को अभी करीब 8 बजे मुखिया कुंअर सिंह उर्फ छबिला सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी है। बंजरिया थाना की पुलिस व वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बताया गया है कि उन्हें एक गोली पेट में लगी है। उन्हें रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बंजरिया पंचायत के मुखिया श्री छबिला सिंह आज शाम करीब 7 बजे अपने साथियों के साथ रैंक प्वाइंट के पास बैठे थे। वे भुजा खा रहे थे। वे फोन पर बातें भी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराधी रैंक प्वांट पर पहले से धात लगाए थे। कुछ मुखिया की रेकी कर रहे थे। तथा कुछ हमले की ताक में थे।

 

 तभी अपाची बाइक पर सवार करीब दो अपराधी मुखिया श्री सिंह पर अंधाधुंध फारिंग करने गले। मुखिया श्री सिंह के पेट में एक गोली लगी है। वे वहीं पर गिर पड़े। मुखिया को लोगों ने आनन फानन में रमानिया मेडिकल सेंटर इलाज के लिए भर्ती कराया। रहमानिया के चिकित्सक उमर तबरेज ने बताया है कि पेट से गोली निकल चुकी है। खतरे से बाहर है। वे होश में है। बातें कर रहे हैं। 

घटना की सूचना पर एसपी नवीन चंद्र झा, डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता, मुफस्सिल इंस्पेक्टर आनंद कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अभय कुमार व मुकेश चंद्र कुमर दलबल के पास घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से जानकारी ली। उसके बाद सभी पदाधिकारी रहमानिया में जाकर मुखिया श्री सिंह का हाल जाना। एसपी श्री झा ने अपराधिकयों को पकड़ने के लिए एसआईटी गठन कर अपराधयों को पकड‍़ने के आदेश दिए हैं।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS