बिहार
नेपाल में फंसे भारतीय नागरिको के आईसीपी के रास्ते आने का सिलसिला पुनः होगा शुरु
By Deshwani | Publish Date: 1/7/2020 6:25:36 PM रक्सौल। अनिल कुमार। नेपाल में फंसे भारतीय नागरिको के आईसीपी के रास्ते आने का सिलसिला पुनः शुरु होगा। इसके पूर्व भारत नेपाल के बीच हुई सहमति के आधार पर विगत 26 मई से बंदे भारत मिशन के तहत के नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों का भारत आने का सिलसिला जारी हुआ था। जिसका डेडलाइन 30 जून तक था। जिस कारण 30 जून के बाद नेपाल से भारतीय लोगों के आने का सिलसिला बंद हो गया था। मगर पुनः 1जुलाई को भारत नेपाल के आपसी सहमति से अब अगले आदेश तक नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों के वतन वापसी का आदेश भारत के गृहमंत्रालय ने दिया है।
जिसके बाद नेपाल से भारतीय नागरिकों के आने का सिलसिला प्रारंभ होगा। इसकि जानकारी ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन रक्सौल के डीएसपी ए के पंकज ने दिया। फिलहाल भारत नेपाल के बीच सीमा सील रहने की भी जानकारी उन्होने बताई।