बिहार
मोतिहारी के चांदमारी में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2020 11:00:00 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। शहर के चांदमारी मुहल्ले में 20 वर्षीय युवती ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर अत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सदर अस्पताल पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अंजू स्व. रमाशीष राउत की पुत्री थी। वह अपनी माता उर्मिला व भाई प्रकाश कुमार के साथ चांदमारी में रहती थी।
मृतक अंजू के भाई प्रकाश कुमार ने बताया कि बीती रात अंजू उनकी माता उर्मिला देवी के साथ कमरे में ही सोई थी। उनकी माता उर्मिला देवी रोज की तरह आज सोमवार की सुबह मॉर्निंग वाक को निकली थी। उनकी बहन अंजू अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। वह अकेली सो रही थी। सुबह जब उनकी मॉ मॉर्निंग वॉक से लौटी तो देखा कि उनकी अंजू जगी नहीं है। आवाज लगाई गई। लेकिन अंदर से कोई सुगबुगाहट नहीं आई। फिर खिड़की तोड़कर सभी लोग कमरे के अंदर गए। तो देखा कि उनकी बेटी का शरीर छत से लटक रहा है। उनलोगों ने शव को नीचे उतारा। फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि प्रकाश का परिवार सब्जी बेचने का काम करता है।