बिहार
मोतिहारी के छतौनी में बिरयानी होटल में रेड, अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2020 11:49:04 PMमोतिहारी। शहर के छतौनी स्थित एक बिरयानी हाउस में बुधवार को उत्पाद विभाग ने रेड किया है। उत्पाद विभाग के पदाधिकारी का कहना है कि इस दुकान से एक बोतल अंग्रेजी शराब मिली है। होटल संचालक को उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज उत्पाद विभाग की टीम ने छतौनी स्थित बिरयानी हाउस में रेड किया। जहां से होटल संचालक अशोक कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया। इनपर होटल में शराब रखने का आरोप है। उत्पाद इंस्पेक्टर मनीष कुमार सर्राफ का कहना है कि विभाग को सूचना मिली थी कि इस होटल में ग्राहकों को शराब पिलाई जाती है। इसलिए रेड की गई। जहां से एक बोलत अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।