बिहार
नगर पार्षद अमरेन्द्र सिंह की माता के गहने झपटकर भागने के आरोप में हेनरी बाजार निवासी दो व एक स्वर्णकार हिरासत में, एक लॉकेट बरामद
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2020 11:31:34 PMमोतिहारी। वार्ड संख्या 6 के नगर पार्षद अमरेन्द्र सिंह की माता के गहने झपटकर भागने के आरोप में नगर पुलिस ने हेनरी बाजार से एक युवक, एक महिला व एक स्वर्णकार को हिरासत में लिया है। पूछताछ व निशानदेही पर एक स्वर्णकार के यहां रेड की गई है। जहां से झपटमारी किए गए गहनों में से एक लॉकेट को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
सोमवार को नगर पर्षद गांधी नगर रमना निवासी अमरेन्द्र सिंह की माता से बाइक सवार बदमाशों ने गहने झपट लिए थे। गहनों में एक चेन व एक लॉकेट शामिल था। पुलिस ने इस आरोप में हेनरी बाजार निवासी राहुल कुमार के साथ महिला को नगर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि राहुल की निशानदेही पर उक्त स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में रेड की गई। जहां से पुलिस ने छीना गया लॉकेट बरामद कर लिया है।