बिहार
मोतिहारी के बंजरिया में अमन यादव व खूनी यादव के बीच खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल, गोलियां भी चलीं
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2020 11:21:35 PMमोतिहारी। बंजरिया थाना क्षेत्र के सेमरहिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि घायलों को गोलियां नहीं लगी हैं। बताया गया है कि सभी लाठी-डंडों की चोट से घायल हुए हैं।
पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि अमन यादव व खूनी यादव के बीच किसी जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। इसी क्रम में मवेशी खाद गिराने के क्रम में वाद -विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। लाठी -डंडे चले और गोली भी चली। गणिमत यह रहा कि किसी को गोली नहीं लगी है। घायलों में अमर यादव, राजेन्द्र यादव, श्रीनाथ राय, भागवत यादव व जग यादव शामिल हैं।