बिहार
आदापुर में राजद कार्यकर्ताओं ने चाइना निर्मित सामानों का बहिष्कार करने का लिया निर्णय
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2020 9:31:01 PMरक्सौल। अनिल कुमार। भारतीय सेना के जवान जिंदाबाद, हम सब भारतीय एक हैं आदि संकल्पों के साथ बुधवार को स्थानीय आदापुर के श्यामपुर नहर चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने चाइना निर्मित सामानों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस दौरान चाइनीज सामानों को जलाकर लोगों ने अपना विरोध प्रकट किया।
इससे पहले उपस्थित लोगों ने गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के प्रति शोक प्रकट कर मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी ने एकजुटता दिखाते हुए देश धर्म को सर्वोपरी बताया। इसका नेतृत्व पार्टी नेता रमेश कुमार सिंह ने किया। मौके पर मोबारक अंसारी, परमानंद सहनी, अजीमुल्लाह शाह, म.जाकिर हुसैन, विनोद यादव, मुमताज आलम, सोनालाल पटेल, सनाउल्लाह खां, रमाकांत महतो, सोनू खान, गौरीशंकर साह, अम्बिका पासवान सहित अन्य मौजूद थे।