बिहार
रक्सौल अनुमंडल कार्यालय में सैकड़ों खाद्यान्न से वंंचित बीपीएल धारको ने किया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2020 9:40:06 PMरक्सौल। अनिल कुमार। अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को छौड़ादानो प्रखंड के रामपुर गांव के वार्ड नम्बर 4,5,6 व 7 के सैकड़ों खाद्यान्न से वंंचित बीपीएल धारको ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व गांव के ही शिव मुखिया ने किया। प्रदर्शन कर रहे अवधेश कुमार, सुरेंद्र मुखिया, सीतबसंत राम, मुकेश राय, झगरू मुखिया, अंगुरी देवी, रिंकु देवी, रातो देवी, तेतरी देवी, सवरिया देवी, कुल देवी, सोनिया देवी, कुंती देवी, सुनैना देवी सहित अन्य ने बताया कि हमसभी लोगों में बहुत लोगों के पास बीपीएल कार्ड है। पूर्व में राशन मिलता था। लेकिन अब जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के द्वारा राशन नहीं दिया जा रहा है।
लोगों ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बाद लोगों को खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गयी है।लोगों ने बताया कि इसके पूर्व में भी राशन के संबंध में छौड़ादानो प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया था।लेकिन अभी तक राशन नहीं मिल रहा है। इस दौरान लोगों ने एक आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी को दी।अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।