ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के हवाई अड‍्डा छोटा बरियारपुर में बिजली करंट लगाकर की किराना थोक व्यवसायी की हत्या, पुलिस को सूचना देने वाला मित्र गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2020 7:14:30 PM
मोतिहारी के हवाई अड‍्डा छोटा बरियारपुर में बिजली करंट लगाकर की किराना थोक व्यवसायी की हत्या, पुलिस को सूचना देने वाला मित्र गिरफ्तार

मोतिहारी। शहर के हवाई अड्डा छोटा बरियापुर में रह रहे 35 वर्षीय किराना के थोक व्यवसायी अर्जुन कुमार कुशवाहा की बिजली का करंट लाकर हत्या कर दी गई है। छतौनी थाना की पुलिस ने इस मामले में उसके एक मित्र कल्याणपुर निवासी नसीम को गिरफ्तर कर लिया है। 


सोमवार की रात किराना व्यवसायी की हत्या की गई। आज मंगलवार की सुबह नसीम छतौनी थाना न जाकर नगर थाने को सूचना देने आया था। उसने बताया था कि उसके मित्र को बीती रात करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई है। बताया गया है कि किराना व्यवसायी अर्जुन व नसीम हत्या वाली रात एक ही साथ कमरे में मौजूद थे। दोनों ने रात में शराब भी पी। फिर अर्जुन को करंट लगाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप नसीम पर ही लगा है।


 दरअसल नसीम आज सुबह उठकर अपने मित्र के मरने की खबर नगर थाना में आया था। लेकिन उसकी  सूचना थाने में पदस्थापित एक होमगार्ड को दी। सूत्रों के अनुसार उस जवान ने नसीम को कहा कि थाने में पदाधिकारियों के पास सोने की चेन पहनकर नहीं जाए। मुझे दे दो नहीं तो मौत की खबर लेकर आए हो। पुलिस तुम्हारा सोने की चेन व रुपए ले लेगी। फिर उसने अपनी चेन व 20 हजार रुपए उस जवान को कथित तौर पर दे दी।

 

सोने की चेन व 20 हजार रुपए होमगार्ड जवान को सौपकर नसीम ने पुलिस को अपने मित्र की मौत की सूचना दी। लिहाजा नगर थाने की पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। अब वरीय पुलिस पदाधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि सचमुच उसने किसी होमगार्ड जवान को सोने की चेन व 20 हजार रुपए दिए थे या नहीं। यह भी कि उसने नसीम को क्यों मिस गाइड किया।


मृतक अर्जुन कुमार कुशवाहा उर्फ सुग्रीव कोटवा के पट्टी जसौली के मूल निवासी थे। बताया जा रहा है कि उनका कल्याणपुर में किराना का थोक व्यवसाय है। उन्होंने मोतिहारी के हवाई अड्डा छोटा बरियारपुर में भी अपना निवास बनाया था। किराना व्यवसायी ने अपने मकान को किराए में दिया था। सिर्फ एक कमारा अपने लिए रखा था। गिरफ्तार नसीम ने पुलिस को अपने दिए बयान में बताया है कि वह अपने मित्र अर्जुन के साथ अक्सर रात में ठहरने के लिए आता था।

 

सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने उसके स्वीकारोक्ति बयान को रिकॉर्ड किया है। जिसमें उसने दूसरी ही कहनी बताई है। उसने पुलिस को बताया है कि उसका अर्जुन के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध थे। उसने हत्या की बात भी स्वीकारी है। लिहाजा हत्या का कारण नसीम की कल्याणपुर की जमीन है। जिसके लिए उसने अर्जुन से साढ़े पांच लाख से अधिक रुपए लिए लिए थे। इस संबंध में मृतक के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराकर जमीन और उस जमीन पर लिए गए रुपए के कारण हत्या की बात बताई है।


मृतक के पिता ने कराई एफआईआर-

मृतक के पिता कोटवा के पट्टी जसौली निवासी हलक राज ने अपने पुत्र अर्जुन की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने हत्या का कारण जमीन विवाद बताया है। उन्होंने बताया है कि कल्याणपुर में नसीम की जमीन है। उस जमीन के लिए नसीम ने 5 लाख 65 हजार रुपए लिए था। कहा था कि वह अर्जुन को रजिस्ट्री करा देगा। लेकिन काफी दिनों से टाल मटोल कर रहा था। फिर सोमवार की रात को नसीम ने उनके पुत्र अर्जुन की करंट लगाकर हत्या कर दी है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS