बिहार
मोतिहारी के अगरवा मुहल्ले में लोगों ने बाइक चोरी के आरोप में पकड़ की पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2020 10:58:22 PMमोतिहारी। शहर के अगरवा मुहल्ले में रविवार को चोरी के आरोप में एक युवक की लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। नगर थाना की पुलिस ने उसे अपनी सुरक्षा में लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
उसने अपने नाम सूरज कुमार बताया है। वह अभी ठीक से नहीं बोल पा रहा है जिससे पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर पाई है। बताया गया है कि वह अगरवा निवासी मृत्युंजय कुमार की बाइक चोरी कर भाग रहा था। तभी मुहल्लेवालों ने उसे पकड़ लिया।
अगरवा मुहल्ला निवासी धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा के पुत्र मृत्युंजय कुमार ने नगर थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि आज दिन साढ़े 12 बजे अगरवा स्थित अपने निवास पर थे। तभी उनकी बाइक को लेकर उक्त युवक भागने लगा। जब उन्होंने उसे अपनी बाइक लेकर भागते देखा। तो उसका पीछा किया। भागने के क्रम उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह बाइक से पिछल कर गिर गया। तभी मुहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौप दिया।