बिहार
मोतिहारी के हरसिद्धि में दो बाइक की टक्कर में केसरिया निवासी युवक की मौत, दूसरा घायल
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2020 11:21:12 PMमोतिहारी। हरसिद्धि थाना के मुरारपुर के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
घटना शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े 7 बजे की बताई गई है। जहां मुरारपुर के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान केसरिया के खटोलवा गांव निवासी रूपलाल प्रसाद 24 वर्ष के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सदर अस्पताल ले आई है। वहीं घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।