बिहार
मोतिहारी के अगरवा में चाकू गोदकर हेयर कटिंग सैलून संचालक की हत्या, रिश्ते में भाई पर मर्डर का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2020 10:52:06 PMमोतिहारी। शहर के अगरवा में शुक्रवार की सुबह चाकू गोदकर सुनील कुमार ठाकुर की हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर ही सुनील कुमार ठाकुर की मौत हो गई। हत्या का कारण रुपयों की लेन-देन बताया गया है।
सुनील कुमार ठाकुर संग्रामपुर के निवासी थे। हत्या का आरोप रिश्ते में भाई पर ही लगाया गया है। सुनील ठाकुर अगरवा में किराए के मकान में रहकर हेयर कटिंग सैलून चलाते थे। इनका सैलून अगरवा चौक के पास है।
हत्या का आरोप रिश्ते में ममेरा भाई मुफस्सिल के पटखौलिया निवासी बाला ठाकुर पर लगा है। बताया जा रहा है कि बाला ठाकुर ने सुनील को 20 हजार रुपए अधार दिए थे। जिसमें से 5 हजार रुपए सुनील ने बाला को लौटा दिए थे। 15 हजार रुपए चुकाना बाकी था। आज सुबह सुनील अपने अगरवा स्थित अपने आवास पर थे। तभी उनके बारामदे पर ही चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।