बिहार
रक्सौल रेलवे स्टेशन पर नेपाल से आये श्रमिकों को कराया गया भोजन
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2020 10:21:38 PMरक्सौल। अनिल कुमार। मंगलवार की रात्रि स्वच्छ रक्सौल संगठन के द्वारा रक्सौल रेलवे स्टेशन पर नेपाल से आये श्रमिकों को भोजन कराया गया। नेपाल के चिमनी में काम करने वाले ये श्रमिक काम बंद होने के बाद वंदे मातरम मिशन के तहत रक्सौल वापस आये थे। जहां आइसीपी से वापस होने के बाद ये सभी लोग स्टेशन पर आ गये, जहां से इन्हे बुधवार को ट्रेन पकड़ कर उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जाना था।
इधर, जब स्वच्छ रक्सौल संगठन के अध्यक्ष रंजीत सिंह को इसकी जानकारी मिली कि यूपी के श्रमिक स्टेशन पर है और उनके भोजन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। तब इसकी जिम्मेवारी उठाते हुए श्री सिंह ने श्रमिको के लिए खिचड़ी की व्यवस्था की और रात के समय सभी श्रमिको को भोजन कराया। इसके लिए उत्तर प्रदेश के श्रमिको ने रंजीत सिंह का आभार व्यक्त किया। रंजीत सिंह के द्वारा पूरे लॉकडाउन की अवधि के अंतर्गत रक्सौल में लगातार गरीब व असहाय लोगों के पास जा-जा कर भोजन का पैकेट देने का काम किया गया है। जिसे शहर के लोगों की काफी प्रशंसा मिली है।