बिहार
रक्सौल के जमा मस्जिद में शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए लोगों ने नमाज अदा किया
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2020 9:52:56 PMरक्सौल। अनिल कुमार। कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा पूरे देश भर में लॉक डाउन लगाया गया था। जो 75 दिन बाद देश में मस्जिद खोले गए है। सोमवार को शहर के जमा मस्जिद में शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए स्थानीय नमाजियों जैसे समसुद्दीन आलम, सोनू अहमद, शमीम अहमद,इरशाद अहमद,अलाउद्दीन आलम, नेशार अहमद,सगीर अंसारी, रहमान हुसैन सहित अन्य ने नमाज़ अदा किए। इस दौरान अनलॉक डाउन होने के बाद भी लॉक डाउन का पालन यानी शारीरिक दूरी बनाकर नमाज़ अदा किया गया।
मौलाना ने बताया कि आप लोग अपने अपने घर से ही हाजत पूरा कर के आए।यानी मस्जिद में बने गोशुल खाना, वजुखाना, इस्तिंजखाना का उपयोग ज्यादा आवश्यक हो तभी करे। नहीं तो आप अपनी सुरक्षा के लिए घर से ही हाजत से फारिक होकर आए। मौलाना ने मस्जिद में घुसने से पहले गेट पर ही साबुन पानी से हाथ धोकर अंदर आने के लिए भी दी नशिहत। वहीं मौलाना ने बताया कि फ़र्ज़ नमाज मस्जिद में अदा के बाकी सुन्नत या नफिल अपने घर पर पढ़े तो काफी बेहतर होगा। इसके साथ ही मौलाना ने यह भी कहा कि नमाज़ पढ़ने के लिए मास्क पहन कर ही मस्जिद में नमाज पढ़ना लाज़िम है।