ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के मधुबन कृष्णनगरा में जितेन्द्र सिंह की चिमनी के मुंशी को बदमाश ने गोली मारी, घायल, आरोपी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 3/6/2020 11:07:36 PM
मोतिहारी के मधुबन कृष्णनगरा में जितेन्द्र सिंह की चिमनी के मुंशी को बदमाश ने गोली मारी, घायल, आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के मधुबन थाना क्षेत्र में एक चिमनी के मुंशी को गोली मार घायल कर दिया गया है। उन्हें पेट में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मुंशी को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया है। घायल मुंशी मधुबन के कौड़िया गांव का वीरेन्द्र सिंह (65) हैं। बताया गया है कि गोली उनके पेट में बायी तरफ लगी है। घटना बुधवार की सुबह की है। उन्हें मधुबन के कृष्णनगरा चिमनी व कदम चौक के बीच मारी गई है।


 मामले में पुलिस ने आरोपी कृष्णनगरा गांव निवासी मोतीलाल पासवान को पुलिस ने खानपीपरा गांव से गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद किया गया है।

पुलिस का कहना है कि वह अपने खानपीपरा गांव स्थित अपनी मौसी के यहां छुपा हुआ था। वह भी पूर्व में जितेन्द्र सिंह के चिमनी पर ही काम करता था।  

घायल वीरेन्द्र सिंह मधुबन के कृष्णनगरा स्थित जितेन्द्र सिंह की ईंट भट्टा चिमनी पर मुंशी का काम करते हैं।


डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय व थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि कार्रवाई करते हुए आरोपित मोतीलाल पासवान को खानपिपरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह घटना को अंजाम देने के बाद अपनी मौसी के घर छिपा हुआ था। उसके पास से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी कृष्णानगर का निवासी है। कृष्णानगर में स्थित दुलमा गांव के जितेन्द्र सिंह की ईंट भट्ठे की चिमनी पर वीरेन्द्र सिंह मुंशी का काम करते हैं।

डीएसपी दिनेश पांडेय का कहना है कि घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी चिमनी पर ट्रैक्टर का चालक था। लॉकडाउन लगने के बाद मालिक ने उसे काम पर से हटा दिया था। आशंका जताई जा रही है कि उसने प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिया होगा।


मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह में साइकिल से मुंशी वीरेन्द्र सिंह चिमनी पर जा रहे थे। कृष्णानगर कदम चौक व चिमनी के बीच आरोपी ने बाइक से घेरकर उन्हें गिरा दिया। उसके बाद गोली मार दी। जब घायल भागने लगा तो उसे देसी कट्टा के बट से सिर पर प्रहार कर चोटिल कर दिया गया। घायल ने गांव में भागकर अपनी जान बचायी। गांव वाले घायल को सीएचसी मधुबन में पहुंचाए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, एसआई अरविंद कुमार ठाकुर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS