बिहार
पताही प्रखंड क्षेत्र में कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने के बाद भी पदाधिकारी गंभीर नहीं
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2020 8:14:57 PMपताही। माधुरी रंजन पताही। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को अधिक संख्या में प्रवासी मजदूरों का आने का सिलसिला शुरू हो गया। सभी मजदूरों जिला मुख्यालय से बस के माध्यम से प्रखंड मुख्यालय लाया गया। मजदूर बस से उतर के बाद पदाधिकारियों द्वारा उनके लिए खाने पीने की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण बाजार में पैदल झुढ में इधर उधर खाने पीने के लिए भटकते रहे लेकिन कोई भी उन लोगो को सुधि देने वाले नजर नहीं आये।
कोरोना पाॅजिटिव मरीज़ मिलने के बाद भी स्थानीय पदाधिकारी पूरी तरह से गंभीर नहीं है। बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों बिना जांच कराएं ही अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर चले जा रहे हैं। नेशनल लोकमत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महताब आलम मजदूरों के साथ इस तरह के व्यवहार को देखते हुए जिला पदाधिकारी से मजदूरों की स्वास्थ्य जांच कराने की मांग की है। कि स्थानीय लोगों में कोरोना संक्रमण नहीं फेले।