बिहार
पताही में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अधिकारियों ने अपने सरकारी आवास का कराया बांस बल्ले से घेराबंदी
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2020 10:38:17 PMपताही। माधुरी रंजन। पताही तीन दिन पूर्व क्षेत्र में 3 कोरोना संक्रमण पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार वं अंचलाधिकारी रोहित कुमार द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित अपने सरकारी आवास को बास बल्ले से घेराबंदी करा दिया है। बहुत जरूरी काम से आने वाले वे से लोगों को जो बिना मास्क लगाएं वं बिना सेनीटाइजर कराए लोगों को अंदर मिलने की इंतजार नहीं है।
इसको लेकर एक प्राइवेट गार्ड की तैनाती भी की गई है। मिलने वाले लोगों के लिए मास्क पहना वं सेनीटाइजर कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में बात करने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार व अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि अपनी सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा के उद्देश्य से कराया गया है।इस से हमसे मिलने आने वाले व्यक्तियों को क्षेत्र में तोजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीरता को सहजता से समझाया जा सके।