ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
भाजपा: रक्सौल जिला के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ टीम की घोषणा जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने की
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2020 10:53:07 PM
भाजपा: रक्सौल जिला के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ टीम की घोषणा जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने की

रक्सौल अनिल कुमार। भारतीय जनता पार्टी रक्सौल जिला  के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ  की टीम की घोषणा जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने की है जिसके संयोजक सुगौली के महेंद्र झा बनाए गए हैं। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह ने दी। श्री सिंह ने बताया कि सहसंयोजक बनकटवा के जितेंद्र सिंह एवं रक्सौल के डॉक्टर अनिल कुमार को बनाया गया है। साथ ही सदस्य के रूप में हरेंद्र किशोर पांडे रामगढ़वा ,डॉ प्रदीप श्रीवास्तव रक्सौल, देवेंद्र मिश्र सुगौली, मुन्ना गुप्ता आदापुर , नवल किशोर तिवारी छौड़ादानों, धनराज प्रकाश, बंजरिया एवं साधु चौधरी नरकटिया को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। श्री गुड्डू सिंह ने कहा कि बुद्धिजीवी  प्रकोष्ठ का संयोजक के रूप में महेंद्र झा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का काम तेजी से रक्सौल जिला में बढ़ेगा। 

 
 
 
मनोनयन पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री इंजीनियर जितेंद्र कुमार, जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ, अशोक कुमार पांडे, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे, सांसद प्रतिनिधि राज किशोर राय भगत, इंजीनियर प्रवीर रंजन, अति पिछड़ा मंच के जिला अध्यक्ष  मदन प्रसाद, भारतीय किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ,विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र कुमार सिंह ,शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ शंकर ठाकुर आदि ने उनके मनोनयन पर अप्रसन्नता व्यक्त किया है एवम आशा व्यक्त की है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS