ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के मधुबनी घाट में एक की हत्या, सगे भाई पर चाकू मार मर्डर करने का आरोप, आरोपित को खोज रही पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2020 9:24:08 PM
मोतिहारी के मधुबनी घाट में एक की हत्या, सगे भाई पर चाकू मार मर्डर करने का आरोप, आरोपित को खोज रही पुलिस

मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट गांव में एक युवक की चाकू मार हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक गांव से चाकू से कई वार किए गए। जिन्हें सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार की शाम की बताई गई है। मृतक की पहचान मधुबनी गांव निवासी बैजू लाल सहनी के रूप में की गई है। इन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया है। जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया है। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार के अनुसार इसके सगे भाई बड़े भाई शंकर सहनी पर चाकू मारने का आरोप लगा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। वह गांव से फरार है। देर रात साढ़े 9 बजे तक सदर अस्पताल में एफआईआर की प्रक्रिया चल रही थी। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार आज मधुबनी घाट गांव में देर शाम शंकर सहनी और उसके सगे भाई में विवाद हुआ। विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। हिंसक झपड़प में बैजू लाल सहनी पर चाकू से कई वार किए गए। चाकू से वार करने का आरोप उसके सगे बड़े भाई शंकर सहनी पर लगा है। घायल अवस्था में बैजूलाल ने पुलिस को भी शंकर सहनी का नाम बताया था। उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बैजू लाल सहनी को मृत घोषित कर दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS