बिहार
मोतिहारी के पीपराकोठी में वाहनों की टक्कर, 40 प्रवासी मजदूरों में से 15 घायल, दुर्घटना के 10 घंटे बाद मिली सहायता
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2020 11:00:00 PMRoad accident in Motihari Piparakothi
पीपराकोठी। माला सिन्हा। थाना क्षेत्र के एनएच 28, वाटगंज के समीप बस और डीसीएम ट्रक की टक्कर में 15 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। घायलों में से 5 का इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में किया जा रहा है। वाहन पर सवार 40 लोग मधुबनी जिला के एक ही गांव के बताए गए हैं।
सभी 40 मजदूर अपने ही गांव के ट्रक से हरियाणा से मधुबनी जा रहे थे। घायल मजदूरों का कहना है कि दुर्घटना के बाद दस घंटे वे भूखे-प्यासे रोड के समीप बैठे रहे। सरकारी तंत्र उन लोगों का हालचाल तक पूछने कोई नहीं आया। बाद में ग्रामीणों ने उनके खाने-पीने की सहायता
तब गांव वालों ने आपस में व्यवस्था कर वाटगंज स्कूल में सभी को खाना बना कर खिलाया। बताया जाता है कि सभी मधुबनी जिला के बिसपी प्रखंड स्थित केरवारा गावं के 40 लोग हरियाणा के किसी कंपनी में काम करते थे. कंपनी में उनमें से किसी की कंटेनर चलता था। दो दिन पूर्व उसी कंटेनर पर सवार सभी लोग हरियाणा से घर के लिए निकले। वाटगंज के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खड़ी एक अन्य ट्रक में टकरा गई। जिसमें पांच लोग गंभीर व दस मामूली रूप से जख्मी हो गए।
घायलों के नाम-
घयलों में शत्रुध्न यादव, पलटू यादव, सरोज मुखिया, प्रियंका कुमारी, छेदी यादव, राजा मुखिया, रबीन्द्र मुखिया, शिवम मुखिया सहित अन्य घायल हो गए. गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेजी। वहीं सभी को भूखे प्यासे छोड़ वाहन जब्त कर ले गई। तब गांव वालों ने उनके खाने की व्यवस्था की।उसके बाद ग्रामीणों ने वाहन की व्यस्था कर उनको भेजा।