ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी का ग्रीन एंड क्लीन रोज चला रहा सेनेटाइजेशन अभियान, मंगलवार को चांदमारी में पहुंची संस्था की टीम
By Deshwani | Publish Date: 12/5/2020 5:22:31 PM
मोतिहारी का ग्रीन एंड क्लीन रोज चला रहा सेनेटाइजेशन अभियान, मंगलवार को चांदमारी में  पहुंची संस्था की टीम

मोतिहारी।  वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक संस्था ग्रीन एंड क्लीन ने मंगलवार को चांदमारी मोहल्ले में सेनेटाइजेशन का अभियान चलाया। साथ ही हैंड सेनेटाइज कराया और मास्क भी बांटे। संस्था के सक्रिया सदस्य मेडिक कंपनी के सेल्स पदाधिकारी संजय कुमार टून्ना ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रतिदिन यह संस्था शहर स्थित मुहल्लों में जाकर घरों को सेनाटाइज करने का काम कर रही है।
 
इसी क्रम में मंगलवार को ग्रीन एंड क्लीन के संस्थापक अध्यक्ष व नगर पार्षद अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 20 सदस्य चांदमारी पहुंचे। सदस्यों के दो समूह बनाकर छह मशीनों के द्वारा प्रत्येक घर में सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया। लोगों का हैंड सेनेटाइज किया गया और मास्क भी दिए गए। साथ ही माइक से आम लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया। पूर्व मंत्री सीताराम सिंह के आवास और उसके आसपास के इलाके को भी सेनेटाइज किया गया।
 
इस अभियान में मुख्य रूप से रिटायर शिक्षक अमित सेन, संजय कुमार उर्फ टुन्ना, गुड्डू सहारा, आलोक रंजन, अजय वर्मा, विनोद जायसवाल, ओम प्रकाश राणावत, अर्जुन कुमार, चंचल कुमार, नारायण राम, शंभु गुप्ता आदि ने भूमिका निभाई।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS