ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मुख्यमंत्री वानिकी योजना के तहत डीएफओ ने चलाया जनजागरण अभियान, पेड़ लगाकर किसानों होंगे आर्थिक रूप से मजबूत
By Deshwani | Publish Date: 11/5/2020 11:00:00 AM
मुख्यमंत्री वानिकी योजना के तहत डीएफओ ने चलाया जनजागरण अभियान, पेड़ लगाकर किसानों होंगे आर्थिक रूप से मजबूत

डीएफओ प्रभाकर झा व विधायक श्यामबाबू यादव

मोतिहारी। चकिया से रूबी सिंह की रिपोर्ट। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की आवश्यकता है। जल ही जीवन है। बिना जल के धरती पर जीवन की कल्पना करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। पेड़ की कमी होने के कारण ही धरती में जल का स्तर नीचे चला गया है। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगा कर ही हम फिर से धरती के जल स्तर को ऊपर ला सकते हैं। ये बातें पीपरा विधानसभा के विधायक श्यामबाबू यादव ने सोमवार को व्यापार मंडल परिसर में  कृषि वानिकी योजना के तहत डीएफओ प्रभाकर झा द्वारा चलाये जा रहे जनजागरण अभियान के दौरान कही।

पर्यावरण की सुरक्षा एवं किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए मुख्यमंत्री वानिकी योजना चलाई जा रही है।


इस योजना की जानकारी देते समय सभी के द्वारा सामाजिक दूरी का पालन किया गया।  विधायक ने डीएफओ की कार्य क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि लॉक डाउन के बाद उन्हें किसानों की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं डीएफओ श्री झा ने कहा कि सरकार की योजना है कि किसानों को केवल धान गेंहू की उपजा कर वे आर्थिक रूप से समृद्ध नहीं हो सकते।  कृषि वानिकी योजना अपना कर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगा कर ही वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते है। श्री झा ने कहा कि मुख्यमंत्री वानिकी योजना का अब पैटर्न बदल गया है। अब योजना के तहत किसानों को पेड़ लगाने के तीन साल पर प्रति पेड़ एक मुश्त 60 रुपया दिया जाएगा। पहले तीन चरणों केवल 35 रुपया ही दिया जाता था। इसके लिए किसानों को पेड़ लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के समय ही प्रति पेड़ 10 रुपये का भुगतान करना होगा जो पेड़ लगाने के तीसरे साल में शत प्रतिशत भुगतान कर दिया जाएगा। इसके लिए किसान नगद या एनएसी जमा करा सकते है।

 उन्होंने कहा कि आम लीची के पेड़ को छोड़ कर कोई भी पेड़ लगाने के लिए किसान आवेदन कर सकते है। किसानों को आवेदन के साथ लगान रसीद का छाया प्रति, बैंक के पासबुक का छाया प्रति व आईडी प्रूफ का छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। कहा कि बिहार के ग्रीन कवर एरिया का 15 प्रतिशत है जबकि पूर्वी चंपारण जिले का ग्रीन कवर एरिया का प्रतिशत 6.85 है। मौके पर त्रिभुअन सिंह, अनिल तिवारी, अजित उपाध्याय, रवि कुमार, गौरी शंकर सिंह, राजेश झा, अनुज पांडेय, गुरु शरण सिंह सहित वन कर्मी दिनेश कुमार पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, आदित्य कुमार, रजनीश कुमार, बृजेश कुमार व चालक उमाशंकर सिंह मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS