बिहार
रक्सौल युवा कांग्रेस के बैनर तले मास्क पहनो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय से हुई
By Deshwani | Publish Date: 11/5/2020 10:01:40 PMरक्सौल। अनिल कुमार। सोमवार को शहर के नगरपरिषद् कार्यालय से रक्सौल युवा कांग्रेस के बैनर तले बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव प्रोफेसर अखिलेश दयाल के नेतृत्व में मास्क पहनो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। प्रदेश महासचिव ने कहा कि विगत सात दिनों से रक्सौल प्रखंड के 13 पंचायत आदापुर प्रखंड के 17 पंचायत और नगरपरिषद् के 25 वार्डो में मास्क पहनो इंडिया कार्यक्रमो की शुरुआत की गयी है।
नगरपरिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद, नगर सभापति पति रामनिवास भारती प्रमुख लिपिक चन्द्रशेखर सिंह व दर्जनों नगरपरिषद् के कर्मियों को मास्क पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। प्रदेश महासचिव ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीभी एवं राष्ट्रीय इन्चार्ज कृष्णा अलवारु बिहार प्रभारी अमित यादव सह प्रभारी राजेश कुमार सन्नी, बिहार युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल के आह्वान पर जरूरतमंदो के बीच मास्क निःशुल्क बांटा जा रहा है। वही कांग्रेस नेता मनोरंजन तिवारी ने कहा कि मास्क पहनो इंडिया कार्यक्रम का एकमात्र लक्ष्य लाईलाज कोरोना के खिलाफ आम लोगो को सतर्क और सजग करना है जिस कार्य को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बखूबी निभा रहे हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि कल से नगरपरिषद् के 25 वार्डो में जरूरतमंदो के बीच मास्क का वितरण लगातार दो दिन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में मृत्युजंय मृणाल, सागर गुप्ता, आनंद शंकर, आशिष कुमार, शांति प्रसाद,ईश्वर चन्द्र प्रसाद, उपेन्द्र साह, प्रेम कुमार, अवधेश कुमार यादव,नफीस आलम, सहित अनेको युवा उपस्थित थे।