बिहार
रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मोतिहारी डीएम व एसपी
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2020 12:14:18 AMमोतिहारी। रेडक्रॉस संगठन, जो हर स्थिति में आपकी मदद हो तैयार रहता है। प्राकृतिक आपदा हो, या कोई और इमरजेंसी, रेडक्रॉस की टीम हमेश तैयार रहती है। रेड कॉस बिना भेद-भाव के सहायता करती है। ऐसे में आज सम्पूर्ण रेड कॉस सोसाइटी ने विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया।
इस कोरोना महामारी में भी रेड क्रॉस ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। शुक्रवार को मोतिहारी के हॉस्पीटल रोड स्थित रेड क्रॉस ने भी विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया है। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें मोतिहारी डीएम शीर्शत कपिल अशोक, पुलिस अधिक्षक नवीन चंद्र झा सहित रेड क्रॉस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।