बिहार
मोतिहारी में मास्क व सुंदर परिधानों में सजे दुल्हा-दुल्हन, हुई वरमाला रस्म, दो पथिकों ने संग-संग चलना स्वीकार किया, समाजसेवी ने किया सहयोग
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2020 9:43:23 PMकोरोना लॉकडाउन के बीच मोतिहारी में हुई अनुपम शादी। फोटो- देशवाणी।
मोतिहारी।शहर के चिलवनिया में फूलों से सुवासित शादी के मंडप में मास्क के साथ मनभावन परिधानों में सजे दुल्हा-दुल्हन ने वरमाला की रस्म पूरी की।
कोरोना संकट व राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को दो दूर देस के पथिकों ने संग-संग चलना स्वीकार किया है। वह भी डॉकडाउन के नियमों का पूरी तन्मयता से पालन करते हुए। शादी के जोड़ों में दुल्हन व सौम्य परिधानों से तैयार दुल्हा साथ में दोनों का फेस मास्क की तस्वीर लोगों को काफी लुभा रही है। लोग इस तस्वीर को देख काफी रोमांचित हो रहे हैं।
दुल्हन हैं पूर्वी चम्पारण के सुगौली निवासी नरेन्द्र कुमार मिश्रा की सुपुत्री अनुराधा। दुल्हा बने हैं मोतिहारी के बरियापुर निवासी शिक्षक अजय मिश्रा के सुपुत्र अभिषेक। इस शादी के लिए मोतिहारी शहर के चिलवनिया मुहल्ले में मंडल सजा। यहीं पर दुल्हा-दुल्हन एक-दूजे के हो गए और सात फेरे लेकर सात जन्मों का साथ निभाने की उन्होंने कसमें भी खाई। इसके पूर्व शादी जोड़ों में दुल्हन मास्क के साथ सजी थी। दुल्हा भी अपने परिणय परिधारनों व फेस मास्क के साथ एक-दूसरे को वरमालाएं पहनाई।
सुगौली के समाजसेवी अखिलेश मिश्रा ने किया कन्यादान
सुगौली के समाजसेवी अखिलेश मश्रा ने कन्यादान दिया। परिजन ने आशीष के पुष्प बरसाएं। मंगलगान व सात-फेरों के साथ शादी संपन्न हुई।समाजसेवी श्री मिश्रा ने बताया कि अपने निकट संबंधी सुगौली के नरेन्द्र मिश्रा ने अपने सुपुत्री की शादी शुक्रवार 8 मई को तय कर दी थी। इसबीच संपूर्ण लॉकडाउन हो गया। जिससे काफी परेशानी बढ़ गई। बताया कि उनके संबंधी का निवास मोतिहारी के चिमनिया में है। उनकी सुपुत्री भी यहीं रहकर पढ़ाई करती थी।
समाजसेवी श्री मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन के बीच शादी के हर परेशानियों का समाधान किया गया। उन्होंने अपनी गाड़ी का पास बनवाकर मोतिहारी के बरियारपुर से दुल्हा अभिषेक को चिलवनिया स्थति शादी मंडप तक बुलवाया गया। जहां रिति-रिवाज से शादी सपन्न कराई गई। वर-वधू को उनके सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया गया।