बिहार
बेतिया निवासी होमगार्ड जवानों को मोतिहारी में ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा नाजुक, बाइक से जा रहे थे घर
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2020 10:17:59 PMमोतिहारी। पश्चिमी चम्पारण निवासी होमगार्ड के दो जवान मोतिहारी के पहाड़पुर में बुधवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आए गए हैं। जिसमें एक जवान ओमप्रकाश पाण्डेय की मौत हो गई है। जबकि दूसरे जवान प्रेमभूषण तिवारी को गंभीर स्थिति में मोतिहारी के सदर अस्पताल में लाया गया है।
बताया जा रहा है कि घायल जवान को भी रेफर कर दिया गया है। होमगार्ड के दोनों जवान एक ही बाइक पर सवार होकर मोतिहारी होते हुए अरेराज-पहाड़पुर होते हुए पश्चिमी चम्पारण स्थित अपने घर जा रहे थे।
उक्त दुर्घटना पूर्वी चम्पारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सटहां में हुई है। मृतक होमगार्ड जवान की पहचान पश्चिमी चम्पारण के चनपटिया निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय के रूप में की गई है। जबकि घायल होमगार्ड के जवान मझौलिया के प्रेमभूषण तिवारी बताए गए हैं। घटना की सूचना पर पहाड़पुर थाना की पुलिस ने घायल जवान व मृतक के शव को मोतिहारी सदर अस्पताल लेकर आई है। जहां से घायल को रेफर कर दिया गया है।
दोनों जवानों की पदस्थापना पटना यातायात पुलिस में है।आज दोनों जवान बाइक से सवार होकर पटना से आए थे। मोतिहारी होते हुए अरेराज-पहाड़पुर पथ से पश्चिमी चम्पारण स्थित अपने गांव जा रहे थे। तभी इस पथ में सटहां चौक के पास अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी।