ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रक्सौल में स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत महिलाओं एवं लड़कियों के बीच निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन(पैड) का किया गया वितरण
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2020 5:45:51 PM
रक्सौल में स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत महिलाओं एवं लड़कियों के बीच निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन(पैड) का किया गया वितरण

रक्सौल अनिल कुमार। धनगढ़वा कौड़ीहार पंचायत के वार्ड नं 1 स्थित अनुसूचित जनजाति बस्ती में स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत महिलाओं एवं लड़कियों के बीच निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन(पैड) का वितरण सह जागरूकता अभियान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चलाया गया।  यह वितरण कॉमन सर्विस सेन्टर शिवपुरी, कॉलेज रोड में अवस्थित सेनेटरी उत्पादन केंद्र के द्वारा किया गया है। 

 
 
 
केंद्र के संचालक करन कुमार कुशवाहा, मनोरंजन तिवारी एवं राजेश्वर पांडेय ने संयुक्त रूप से इस योजना के बारे में बताया कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है राष्ट्र की महिलाओं और लड़कियों के बीच जागरूकता फैलाना, ताकि वो मासिक धर्म चक्र के समय अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो। पूर्व में मासिक धर्म चक्र होने पर महिलाओं द्वारा कपड़ा आदि चीजों का प्रयोग किया जाता था जिससे तमाम तरह के बीमारियों के संक्रमण होने का खतरा रहता था। 
 
 
 
जिसे दूर करने का यह सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसके पश्चात पनटोका पंचायत के सीवान टोला, भालुआंहा, पनटोका में वितरण सह जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें 120 सेनेटरी पैकेट का वितरण किया गया। मौके पर सरस्वती देवी, बिजली देवी, रामावती देवी, निशा देवी, विगनी देवी, कंचानिया देवी, हिरमती देवी, पूनम देवी, शिवमती देवी, प्रतिमा कुमारी, किरण कुमारी, शशिबाला कुमारी, निभा देवी, कांति देवी, मुन्नी कुमारी, दुलारी देवी, फूलमती देवी सहित अन्य मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS