ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी के बंजरिया में एक को गोली मारी, मणि हॉस्पीटल में भर्ती, इनके ही परिवार के चार अन्य घायल, हमलावरों की हुई पहचान
By Deshwani | Publish Date: 5/5/2020 8:26:49 PM
मोतिहारी के बंजरिया में एक को गोली मारी, मणि हॉस्पीटल में भर्ती, इनके ही परिवार के चार अन्य घायल, हमलावरों की हुई पहचान

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोग जख्मी हो गए हैं। जिसमें 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। घटना मंगवालवार को बंजरिया के चैलाहां बाबूटोला गांव की है। बताया गया है कि बंजरिया के चैलाहा बाबू टोला गांव के बिनवा ढाब सरेह में यह घटना घटी है।
 
जख्मियों को मोतिहारी के सदर अस्पताल में लाया गया है। जहां से बाबूटोला गांव के 45 वर्षीय जयचन्द्र ठाकुर को को शहर के मणि हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। इन्हें पेट में गोली लगी है। घायल अन्य चार भी एक ही परिवार के बताए गए है। इन चारों पर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला किया गया है।  घटना की सूचना पर सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर मामले की जांच की। बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
 
 
घायलों के नाम-
1. जयचन्द्र ठाकुर- वार्ड-7 चैलाहा, बाबू टोला, बंजरया को पेट में गोली लगी है।
2. सजय ठाकुर- वार्ड-7 चैलाहा, बाबू टोला, बंजरया
3. अजय  ठाकुर- वार्ड-7 चैलाहा, बाबू टोला, बंजरया
4. पुष्कर ठाकुर- वार्ड-7 चैलाहा, बाबू टोला, बंजरया
5. रौशन कुमार- वार्ड-7 चैलाहा, बाबू टोला, बंजरया
 
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब ढाई बजे बाबू टोला निवासी जयचन्द्र ठाकुर के परिवार का रौशन कुमार बनवा ढाब नामक सरेह स्थित अपने खेत देखने गए थे। वहां पर पहले से आधा दर्जन लोग उपस्थित थे। उनलोगों ने रौशन को गुलेल चलाकर घायल कर दिया। इसकी सूचना उसने अपने परिवार वालों को दी। जिसके बाद सभी लोग अपने खेत पर गए। जहां पर पहले से हमले के लिए पहले तैयार बैठे लोगों ने पांचों पर हमाला बोल दिया। 
 
 
सूचना पर मोतिहारी के सदर डीएसपी श्री गुप्ता के साथ मुफस्सिल सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार, बंजरिया थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान व रघुनाथपुर ओपी के कंजन भास्कर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुर्ह है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS