बिहार
रामगढ़वा में कड़ी मशक्कत के बाद दो दीवारों के बीच फंसे बच्चे को निकाला गया
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2020 9:06:16 PMरामगढ़वा निप्र। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिहासनी गाँव मे रविवार को खेल खेल में एक चार वर्षीय बच्चा जयराम ठाकुर दो दीवारों के बीच फंस गया। वही दीवार में फंसे होने के एक दो घण्टा बाद भी जब अपने घर नही पहुंचा तो परिजन उक्त बच्चे को खोजने लगे ।खोजते खोजते परिजनो की नजर उक्त दोनों दीवारों पर पड़ी तो दंग रह गए।
उसके बाद सिहासनी गाँव निवासी अनिल ठाकुर ने अपने चार वर्षीय पुत्र के दो दीवारों के बीच फंसने की जानकारी रामगढ़वा पुलिस व रामगढ़वा पीएचसी को फोन पर दी। जानकारी मिलने के बाद रामगढ़वा पुलिस व पीएचसी प्रभारी डॉ प्रहस्त कुमार अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और करीब तीन घण्टे तक मशक्कत के बाद बच्चे को सकुशल निकाल कर परिजनों को सौप दिया।