बिहार
चकिया अनुमंडल के नाजिर सहित सात कर्मचारियों पर प्रथमिकी दर्ज, कोरोना आपदा में सरकारी कार्यो में लापरवाही का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2020 10:19:40 PMमोतिहारी। चकिया से रूबी सिंह। अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत नाजिर समेत साथ कर्मचारियों को काम मे लापरवाही करना भारी पड़ा हैं। अनुमंडल पदाधिकारी बृजेश कुमार के आदेश पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी पवन कुमार पासवान ने सभी सात कर्मचारियों के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज करायी हैं।
इसमें थाना का एक चौकीदार भी शामिल है, जो अनुमंडल कार्यालय में प्रतिनियुक्त हैं। जिन कर्मचारियों पर केस दर्ज कराया गया है उसमें अनुमंडल नाजिर अशोक कुमार गुप्ता, कलर्क अशोक कुमार ठाकुर, आरिफ रजा, पप्पू ठाकुर, पिउन नागेंद्र कुमार, भुनेश पासवान तथा चौकीदार राजू राय के नाम शामिल हैं।
सभी आरोपियों पर कोरोना महामारी से उत्पन्न आपदा की स्थिति में अनुमंडल कार्यालय में अनुपस्थित रहने तथा काम मे लापरवाही करने का आरोप हैं। पुलिस अग्रतर करवाई में जुटी हुई हैं।