बिहार
डराने से नहीं टूटेगी हड़ताल, मांगों की पूर्ति तक हड़ताल जारी रहेगी: शिक्षक वीरेंद्र कुमार
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2020 10:12:21 PMतुरकौलिया। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वयक समिति के आह्वान पर तुरकौलिया प्रखंड के शिक्षक 17 फरवरी 2020 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हैं। सरकार आंदोलन से बौखला कर शिक्षकों के कार्य दिवस एवं लॉक डाउन अवधी का भी वेतन बंद कर दिया है जिसके कारण बिहार में लगभग 62 शिक्षकों की मौत हो चुकी है। यह बातें बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहीं।
उन्होंने कहा कि सरकार एवं सरकार के आला अधिकारियों द्वारा आंदोलन को कुचलने के लिए अनेक प्रकार के पत्र निर्गत कर रहे है एवं कर चुके हैं। जिससे शिक्षक और उत्साहित होकर हड़ताल में जमे हुए हैं यहां तक सरकार हड़ताली शिक्षकों की समीक्षा भी की,तो बिहार में हड़ताली शिक्षकों का प्रतिशत 95% से पार हो गया। वहीं पूर्वी चंपारण में 99% एवं तुरकौलिया प्रखंड में 99% है।इससे यह साबित हो रहा है कि बिहार के नियोजित शिक्षक राज्य सरकार के किसी भी पत्र से डरने वाले नहीं हैं सम्मानजनक वार्ता एवं मांगों की पूर्ति होने तक हड़ताल जारी रहेगी।