ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल में गांव से आई महिलाओं को पैसा नहीं मिलने पर बंधन बैंक शाखा के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2020 11:12:16 PM
रक्सौल में गांव से आई महिलाओं को पैसा नहीं मिलने पर बंधन बैंक शाखा के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

रक्सौल अनिल कुमार। बंधन बैंक के शाखा के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही बैंक से पैसा निकालने पहुंचे लोगों को जब एक बजे तक पैसा नहीं मिला तो गांव से आयी महिलाओ ने हंगामा कर दिया। महिलाओ का कहना था कि हम सभी सुबह से ही यहां पर आए हुये है, इसके बाद अब कहा जा रहा है कि पैसा नहीं मिलेगा। हमलोग गांव से आए थे, घर में राशन नही है। पैसा निकल जाएगा तो खाने पीने के लिए राशन खरीद लुंगी। लेकिन यहां पर घंटो इंतजार करने के बाद वापस लौटना पड़ा। 

 
 
 
इधर, बैंक के पास ज्यादा भीड़ लग जाने से सामाजिक दूरी के नियमो का पालन नहीं हो रहा था। मोहल्ले के लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को नियंत्रित किया और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक सेक्शन सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गयी। बैंक में पहुंची खाताधारी विधार्थी देवी, रीता देवी, लीलावती देवी, सुगांधी देवी, मनोरमा देवी आदि ने बताया कि बैंक के कर्मियों के द्वारा काफी परेशान किया जा रहा है। 
 
 
 
हमारा पैसा खाता में है, उसको भी निकालने नहीं दिया जा रहा है। जिससे परेशानी हुयी है। वहीं बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश रंजन ने बताया कि हमलोगों के डीसीएस ब्रांच का समय एक बजे तक का है। शुक्रवार को 40 लोगों की निकासी हुयी है। किसी ने अफवाह फैला दी है कि लोन वाले खाता में भी 5 सौ रूपयां आया है। जिसके बाद एका-एक भीड़ हो गई है। जो भी खाताधारक है उनको सोमवार से पेमेंट किया जाएगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS