बिहार
रक्सौल के महदेवा गांव में ड्रीम होम व महदेवा आंगनबाड़ी ने सैनिटाइजर, मास्क व साबुन का किया वितरण
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2020 5:24:10 PMरक्सौल। अनिल कुमार। प्रखंड क्षेत्र के महदेवा गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों के बीच सैनिटाइजर, मास्क व साबुन का वितरण किया गया। कोविड-19 के संक्रमण के समय लोग समय-समय पर हाथ की सफाई करें तथा घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें, इसको लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया।
ड्रीम होम्स व महदेवा आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 108 की सेविका शशि प्रभा कुमारी के द्वारा अपने नीजी कोष से वार्ड नंबर 6 व 7 के लोगों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उक्त सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर वार्ड सदस्य मो. बिनयानी, उमेश महतो, वैभव सिंह, गुरूवर्धन सहित अन्य मौजूद थे।