बिहार
रक्सौल नगर परिषद ने शहर के अलग-अलग वार्डो के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों को भी किया सैनिटाइज
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2020 5:58:27 PMरक्सौल। अनिल कुमार। नगर परिषद् के द्वारा शहर के अलग-अलग वार्डो के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानो को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को रक्सौल के सरकारी बस स्टैंड में नप कर्मियों के द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
लॉकडाउन के बाद से बस स्टैंड से वाहनो का परिचालन तो बंद है, लेकिन फिर भी बस स्टैंड को सैनिटाइज किया गया।नप के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद ने बताया कि सैनिटाइजेशन का कार्य रोज किया जा रहा है।