ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बच्चे की जन्मदिन पर केक लेकर पहुंची रामगढ़वा पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2020 10:41:55 PM
बच्चे की जन्मदिन पर केक लेकर पहुंची रामगढ़वा पुलिस

रामगढ़वा मेराज आलम बबलू। लॉक डाउन के कारण जन्मदिन मनाने वाले बच्चे उदास नही हो तो नगर पुलिस ने उसके घर केक पहुंचाया। रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय पाठक ने बुधवार को बताया कि  पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा का निर्देश है  कि बच्चों का मनोबल बढ़ाने का पुलिस प्रयास करे। 

 
 
लॉक डाउन का बच्चों की खुशियों पर प्रभाव नही पड़े इसको लेकर रामगढ़वा में भी अभियान शुरू किया गया है। एरिका मूल रूप से हरसिद्धि की रहने वाली है जो लॉक डाउन लागू होने से दो दिन पूर्व अपने नाना उमेश सर्राफ के घर आई है  । एरिका का प्रथम जन्मदिन है। उसके घर पुलिस की टीम पहुंचकर केक दिया तो उसे काफी खुशी हुई। उसने तो जन्मदिन पर केक का आश छोड़ ही दिया था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अतिरिक्त सुगौली के निवर्तमान इंस्पेक्टर किशोर यादव, अपर थानाध्यक्ष श्री राम राम,दारोगा अशोक सिंह आदि पुलिस अधिकारी शामिल थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS