बिहार
एबीवीपी रक्सौल नगर इकाई ने आज तीसरे दिन भी 'सेवा कार्य' राशन वितरण किया
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2020 6:13:42 PMरक्सौल। अनिल कुमार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रक्सौल नगर इकाई द्वारा आज तीसरे दिन भी 'सेवा कार्य' राशन वितरण किया जा रहा है। जिसमे संगठन के कार्यकर्ता उन जरूरतमंदों तक पहुच रहे है जिन्हें सही मायने में इस आपातकाल स्तिथि में उन्हें एक उम्मीद की जरूरत है। विश्वविद्यालय प्रमुख पंकज कुमार श्रीवास्तव और नगर मंत्री अंकित कुमार ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता भीषण परिस्तिथि में भी अपना दायित्व को भलीभांति निभा रहे है।
संभवतः हर उन परिवार के पास पहुँच रहे है जिन्हें आवश्कता है। उन सभी भाई, मित्र ,अभिभावक को धन्यबाद देना चाहता हूँ जिन्होंने मानव जाति पर आए संकट के समय मे भी संगठन के हाथों को मजबूत करने का काम किये है संगठन के कार्यकर्ताओ का मनुबल बढ़ाया है। मानव सेवा ही प्रभु सेवा है।इस कार्यक्रम में उपस्थित नगर मंत्री अंकित, कुमार ज़िला एसएफ़डी प्रमुख प्रशांत कुमार , नगर सह मंत्री रोशन गुप्ता ,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सूरज कुमार ,अभिषेख प्रिंस कुमार सूरज सराफ़ आदि उपस्थित थे।