बिहार
रक्सौल में अनुमंडल पदाधिकारी व डीएसपी ने संयुक्त रूप से आपदा राहत केन्द्र का किया निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 17/4/2020 10:42:54 PMरक्सौल। अनिल कुमार। अनुमंडल पदाधिकारी अमीत कुमार व डीएसपी संजय कुमार झा ने संयुक्त रूप से गुरूवार की शाम आपदा राहत केन्द्र का निरीक्षण किया। लॉकडाउन के दौरान गस्ती के बीच एसडीओ यहां पर पहुंचे थे। केन्द्र पर पहुंचने के साथ ही उन्होने ग्लेज इंडिया कंपनी के 21 युवको से बात की, जो कि राशन खत्म होने के बाद पैदल ही घर चल दिए थे। जहां पर उन्हे छौड़ादानो पुलिस के द्वारा रक्सौल पहुंचाया गया था। इसी का जायजा लेने पहुंचे एसडीओ ने सभी से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान युवको ने बताया कि हमलोगों को कंपनी ने मोटी कमायी का झांसा देकर रक्सौल बुलाया था। लॉकडाउन के कारण जब पैसा खत्म हो गया तो कंपनी के प्रतिनिधि ने फोन भी उठाना छोड़ दिया। जिसके बाद हमलोग भूखे मरने की स्थिती हो गयी थी। इसके बाद हमलोगों ने रूम छोड़ कर अपने गाँव जाने का फैसला लिया था। एसडीओ ने कहा कि बिना मेहनत के कोई भी काम पैसा नहीं देता है।
रातो रात लखपती बनाने वाली कोई मशीन नहीं होती है, मेहनत करोगें तो लाखपति और करोड़पति बन जाओगें। लेकिन किसी के बहकावे में आकर नहीं, खुद की मेहनत से। मौके पर मौजूद डीएसपी संजय कुमार झा ने बताया कि यदि तुमलोगों के साथ कंपनी ने गलत किया है तो इसकी सूचना लिखित दो, हमलोग उस पर कानूनी कार्रवाई करेगें। इसके बाद दोनो अधिकारियों ने कैंप में रह रहे अन्य लोगों से भी बात की और वहां पर मौजूद व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मौके पर उच्च वर्गीय सहायक मृत्युजंय मृणाल, नगर मिशन प्रबंधक राकेश रंजन, सहायक बैजू जायसवाल, सोनू मंडल, मदन ठाकुर, रामबाबू प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।