मोतिहारी
तुरकौलिया के हड़ताली शिक्षकों ने अंबेडकर जयंती पर मनाया संकल्प दिवस
By Deshwani | Publish Date: 14/4/2020 11:27:22 PMमोतिहारी/तुरकौलिया। संविधान निर्माता भारत रत्न, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर तुरकौलिया के हड़ताली शिक्षकों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ तुरकौलिया प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, प्रखंड सचिव उमेश पंडित, प्रखंड कोषाध्यक्ष राजकिशोर राम, राजकुमार राम, नंदू राम ,दुर्गा पासवान आदि शिक्षकों ने अपने अपने आवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण अर्पित किया।
प्रखंड अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि बाबा साहब भारत के अग्रणी महापुरुष थे जिन्होंने संविधान की रचना और सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती पर उनके आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है। वहीं सरकार के सौतेलापन व्यवहार से राज्य के लाखों शिक्षक 17 फरवरी 2020 से हड़ताल पर हैं परंतु शिक्षा मंत्री बयानबाजी करने में मशगूल हैं। हड़ताली शिक्षकों की मांग मानते हुए अभिलंब हड़ताल को तुड़वा लेना चाहिए। जब तक शिक्षकों की सम्मानजनक पहल नहीं हो जाती है तब तक शिक्षक हड़ताल से पीछे हटने वाले नहीं हैं।