ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
इस महामारी में सबसे ज्यादा नुकसान अगर किसी का हुआ है तो वह किसान: जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार
By Deshwani | Publish Date: 13/4/2020 11:47:24 PM
इस महामारी में सबसे ज्यादा नुकसान अगर किसी का हुआ है तो वह किसान: जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार

रक्सौल अनिल कुमार।  जब जब देश पर विपत्ति आती है तो मदद करने के लिए  किसान सबसे आगे रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उपरोक्त बातें कहीं। अपने विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि इस महामारी में सबसे ज्यादा नुकसान अगर किसी का हुआ है तो वह किसान है ,तो वहीं सबसे ज्यादा मदद के लिए अगर कोई तैयार है तो वह किसान है। इस महामारी के दौर में कोई भी व्यक्ति भूख से नहीं सोए इसके लिए सबसे ज्यादा चिंतित किसान हैं।

 
 
अपने विज्ञप्ति में उन्होंने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल और किसान मोर्चा के बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री सरोज रंजन पटेल जी के दिशा निर्देशानुसार किसान मोर्चा संगठन जिला रक्सौल का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आसपास के लोगों के लिए अभियान चला रही है। किसान मोर्चा के द्वारा प्रधानमंत्री केयर में बहुत अच्छी सहयोग भी की जा रही है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने किसान मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता से कल अंबेडकर जयंती को मनाने की अपील करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिया है कि इस अवसर पर किसान मोर्चा का प्रत्येक सदस्य राहत अभियान चलाएं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कन्हैया कुमार करण, रवि गुप्ता ,नितेश पटेल, दीपेश प्रसाद, आनंद कुमार ओझा इत्यादि सम्मिलित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS