ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी में छतौनी पुलिस ने सिपाही को किया गिरफ्तार, नशे में पत्नी पर सर्विस रिवाल्वर से गोली चलाने का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2020 8:57:34 PM
मोतिहारी में छतौनी पुलिस ने सिपाही को किया गिरफ्तार, नशे में पत्नी पर सर्विस रिवाल्वर से गोली चलाने का आरोप

मोतिहारी। शहर के छोटा बरियारपुर से छतौनी पुलिस ने धीरज कुमार नामक पुलिस को गिरफ्तार किया है। सिपाही जिले के एक न्यायधीश के बॉडी गार्ड बताए गए हैं। जिनपर नशे की हालत में अपनी पत्नी निलम पर गोली चलाने का आरोप लगा है।

दरअसल शनिवार की रात छोटा बरियापुर में लोगों ने गोली की आवाज सुनी। फिर छतौनी पुलिस को सूचना दी। तब पता चला कि सिपाही ने नशे की हालत में अपनी पत्नी पर गोली चला दी। हालांकि पत्नी ने मौके पर ही पिस्टल वाले हाथ को ऊपर उठा दिया। जिससे गोली छत में टकरा गई। लेकिन गोली लौटकर सिपाही धीरज के सिर में लग गई। जिससे सिपाही बेहोश हो गया।

धीरज गया जिला के निवासी हैं। वे एक न्यायाधीश के बॉडीगार्ड के पद पर मोतिहारी में कार्यरत हैं। वे अपने परिवार के साथ शहर के छोटा बरियारपुर में किराए के मकान में रहते हैं। छतौनी इंस्पेक्टर के बयान पर छतौनी थाना में मामला दर्ज किया गया है। धीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कल रात खाना को लेकर धीरज व पत्नी में विवाद हुआ। जिसपर धीरज ने बट से पत्नी पर प्रहार किया। फिर से पिस्टल से गोली चल गई। लिहाजा पत्नी ने धीरज के हाथ को ऊपर उठा दिया था। जिससे गोली छत की तरफ चल गई थी। पुलिस ने खोखा बरामद किया है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS