ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
नेपाल से भारत की सीमा में प्रवेश कर चुके 10 भारतीय नागरिको को हिरासत में लिया गया
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2020 10:17:22 PM
नेपाल से भारत की सीमा में प्रवेश कर चुके 10 भारतीय नागरिको को हिरासत में लिया गया

रक्सौल अनिल कुमार। कोरोना वायरस के कारण भारत और नेपाल दोनो देश में लॉकडाउन है। इसके बाद भी लोगों के आने जाने का क्रम कहीं ना कहीं से लगा रह रहा है। इसी कड़ी में नेपाल से भारत की सीमा में प्रवेश कर चुके 10 भारतीय नागरिको को हिरासत में लेने के बाद सशस्त्र सीमा बल की टीम के द्वारा हरैया ओपी को सुर्पुद कर दिया गया है। ये सभी 10 भारतीय नागरिक नेपाल के राजधानी काठमांडू में रहते थे और वहाँ पर तीन दिनो से खाना नहीं मिलने के बाद पैदल ही काठमांडू से चल दिये थे। 

 
 
करीब 3 दिनो तक पैदल चलने के बाद ये लोग काठमांडू से रक्सौल पहुँचे हैं। जहां  पर एसएसबी ने उन्हे भारत की सीमा में करीब 2 किलोमिटर अंदर से हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उनलोगों ने बताया कि वे लोग काठमांडू में राजमिस्त्री व लेबर का काम करते थे। वहां पर बीते तीन दिनो से खाना नहीं मिला। जिसके बाद वे लोग पैदल ही चल दिये। रक्सौल पहुँचने पर एसएसबी ने पकड़ लिया और इसके बाद उन्हे रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे आपदा राहत केन्द्र में रखा गया है। हरैया ओपी प्रभारी ध्रुव नारायण प्रसाद ने बताया कि सभी लोगों को कुछ खाद‍्य सामग्री खिलाने के बाद रक्सौल के आपदा केन्द्र पर  पहुंचाया गया। 
 
 
जहां पर डॉक्टरो की टीम के द्वारा इनकी मेडिकल जांच की जाएगी और अगले 14 दिनो तक इन लोगों के यहां पर रहने और खाने की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। हजारीमल में पहुंचने के बाद इन लोगों की इंट्री कर रहने का प्रबंध नगर परिषद‍् के द्वारा कर दिया गया है। नेपाल से आए लोगों में सभी लोग मुजफ‍्फरपुर जिला के है। सवाल यह है कि जब सीमा सील है तो नेपाली पुलिस और नेपाल सशस्त्र पुलिस ने कैसे इनलोगों को भारत में प्रवेश करने दिया। वहां से मजदूरो ने बताया कि वहां पर खाने की दिक्कत है। हमलोगों के पास पैसा खत्म हो गया था। भूखे मरने से अच्छा था कि पैदल ही घर चले जाए। जिसके बाद निर्णय कर हमलोग पैदल ही काठमांडू से चल दिये।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS